• About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Saturday, July 12, 2025
  • Login
No Result
View All Result
NEWSLETTER
Movie Nurture
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Indian Cinema
    • Kannada
    • Telugu
    • Tamil
    • Malayalam
    • Bengali
    • Gujarati
  • Kids Zone
  • International Films
    • Korean
  • Super Star
  • Decade
    • 1920
    • 1930
    • 1940
    • 1950
    • 1960
    • 1970
  • Behind the Scenes
  • Genre
    • Action
    • Comedy
    • Drama
    • Epic
    • Horror
    • Inspirational
    • Romentic
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Indian Cinema
    • Kannada
    • Telugu
    • Tamil
    • Malayalam
    • Bengali
    • Gujarati
  • Kids Zone
  • International Films
    • Korean
  • Super Star
  • Decade
    • 1920
    • 1930
    • 1940
    • 1950
    • 1960
    • 1970
  • Behind the Scenes
  • Genre
    • Action
    • Comedy
    • Drama
    • Epic
    • Horror
    • Inspirational
    • Romentic
No Result
View All Result
Movie Nurture
No Result
View All Result
Home Bollywood

Raj Kapoor – “Greatest Showman of Indian Cinema”

by Sonaley Jain
October 31, 2020
in Bollywood, Hindi, Super Star
1
Raj Kapoor – “Greatest Showman of Indian Cinema”
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

  हिंदी सिनेमा जगत के चार्ली चेपलिन माने जाने वाले और अपार प्रतिभा के धनी राज कपूर साहब ने अपने 41 वर्षों के करियर में अपने अभिनय से हिंदी सिनेमा को देश में ही नहीं, विदेशों में भी एक नयी पहचान दी है।  सिर्फ 10  वर्ष की उम्र में अपने अभिनय से उन्होंने सभी का मन मोह लिया था।

   राज कपूर को हिंदी सिनेमा जगत का शो मैन माना जाता है। राज कपूर का पूरा नाम रणबीर राज कपूर है और उनका जन्म 14 दिसंबर 1924 को हुआ था और उनको अपनी अदाकारी के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया। उन्होंने  एक्टर, निर्देशक और प्रोडूसर बन कर बहुत ही शानदार और प्रेरणादायक फिल्में दी हैं।

Early Life –  राज कपूर ब्रिटिश साम्राज्य के समय के प्रसिद्ध खत्री पंजाबी कपूर खानदान से तालुक्कात रखते थे। उनका जन्म 1924 में पेशावर में हुआ था। वह  पिता पृथ्वीराज कपूर और माता रामसरनी सबसे बड़े पुत्र थे और  दो भाई शम्मी और शशि कपूर और एक बहन उर्मिला के बड़े भाई भी थे।

    1930 में पृथ्वीराज कपूर अपने पूरे परिवार के साथ पेशावर से मुंबई शिफ्ट हो गए थे। 1935 में राज कपूर मात्र 10 वर्ष में इंकलाब फिल्म से सिनेमा जगत में आये थे। इस फिल्म में उनका रोल बहुत  मगर उन्होंने अपनी अदाकारी से सभी के दिलों में एक जगह बनायीं।    

Professional Life –  1947 में लीड रोल में उन्होंने मधुबाला के साथ “नील कमल” फिल्म की, जो सुपरहिट रही।  इस फिल्म के जरिये राज कपूर ने अपने करियर की शुरुवात की।  उसके बाद 1948 में मात्र 24 साल की उम्र में उन्होंने खुद का स्टूडियो R.K. Films की स्थापना की और बने सबसे कम उम्र के निर्देशक ” आग” फिल्म के साथ, जिसके कलाकार राज कपूर और नरगिस थे।

  1949 में  दिलीप कुमार और नरगिस के साथ इन्होने “अंदाज़” फिल्म की, एक्टर के तौर पर राज कपूर को सबसे बड़ी सफलता मिली इस फिल्म से।  फिर सफलता का सिलसिला जारी रहा, एक के बाद एक राज कपूर सुपर हिट फिल्मे देते रहे , “आवारा “, “श्री 420 “, ” जागते रहो “, “जिस देश में गंगा बहती है ” आदि अन्य। 

   1964 में राज कपूर ने अपने प्रोडक्शन में बनी हुयी पहली कलर्ड फिल्म “संगम ” का निर्देशन किया, जो कि एक्टर के तौर पर आखिरी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी।  राज कपूर और नरगिस की जोड़ी फ़िल्मी जोड़ियों में से  सबसे पसंदीदा जोड़ी मानी जाती है आज भी। 

 1970 में राज कपूर की ड्रीम फिल्म “मेरा नाम जोकर ” आयी, जो बहुत बड़ी फ्लॉप फिल्म रही , इसके बाद राज कपूर  ने कभी भी लीड रोल में अभिनय नहीं किया।  1971 में राज कपूर ने अपने बड़े बेटे रणधीर को लॉन्च किया ” कल आज और कल ”   फिल्म के साथ और इसके बाद 1973 में एक और बेटे ऋषि कपूर को “बॉबी ” फिल्म से लॉन्च किया।

   इसके बाद 1980 से राज कपूर ने सिर्फ प्रोडक्शन और निर्देशन पर ही फोकस किया।  निर्देशक के तौर पर एक के बाद एक सुपर हिट फिल्में देते रहे, ” प्रेम रोग “, “सत्यम शिवम  सुंदरम”. ” राम तेरी गंगा मैली “.  

Family & Friends –  राज कपूर जॉइन्ट परिवार में अपने दो भाइयों शम्मी और शशि कपूर के साथ रहते थे। उन्होंने  1946 में कृष्णा कपूर से विवाह किया और उनके परिवार में तीन बेटे और दो बेटियों के साथ -साथ 8 ग्रांड चिल्ड्रेन्स हैं।
Awards & Recognition– राज कपूर को अपने जीवन में बहुत सारे पुरुस्कारों से नवाज़ा गया है।2014  में google ने उनके 90th जन्मदिन पर उन्हें याद किया था।

Dadasaheb Phalke Award – भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरुस्कार राज कपूर को 1988 में  एक नयी  उचाईयों पर ले जाने के लिए मिला था।   

Padma Bhushan –  भारत का एक सम्मानीय अवॉर्ड, जो आपको आपके फील्ड में किये गए सम्मानीय कार्यों  दिया जाता है और यह अवॉर्ड राज कपूर को 1971 में भारतीय सिनेमा का एक महत्वपूर्ण पिलर बनाने के लिए दिया गया।
Filmfare Award – 11 बार राज कपूर को फिल्म फेयर अवार्ड से नवाज़ा गया,अपनी एक्टिंग और  डायरेक्शन के लिए।

Stardust Award – 2001 में  राज  कपूर को Best Director of the Millennium का अवॉर्ड मिला।  

Certificate of Merit – जिसको आज नेशनल फिल्म अवॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है।  यह अवॉर्ड राज कपूर को दो बार मिला , 1958 में आयी “कारीगर ” और 1960 में आयी ” जिस देश में गंगा बहती है ” और “कानून ” के लिए।

Business – 1948 में आर  के फिल्म्स के नाम से एक स्टूडियो बनाया जहाँ पर कई फिल्मों की शूटिंग हुआ करती है। 

Film List –  Inquilab (1935), Hamari Baat (1943), Gauri (1943), Valmiki (1946), Neel Kamal (1947), Jail Yatra (1947), Dil ki Rani ( 1947), Chittor Vijay (1947), Aag (1948), GopiNath (1948), Amar Prem (1948), Barsat (1949), Sunhare din (1949), Parivartan (1949), Mdari (1950), Sangram(1950), Banwra (1950), Awaara (1951), Anhonee (1952), Amber (1952), Ashiana (1952), Dhoon (1953), Boot Polish (1954), Sree420(1955), Jagte Raho (1956), Ab Dilli Dur Nahin (1957), Parvarish (1958), Anari (1959), Char Dil Char Rahen (1959), Jis Desh Men Ganga Behti Hai (1960), Vakil Babu (1982), Naukri (1978), Chandi Sona (1977), Kal Aaj Aur Kal (1971), Mera Naam Joker (1970), 

Tags: Bollywood actorRaj Kapoor
Sonaley Jain

Sonaley Jain

Lights, camera, words! We take you on a journey through the golden age of cinema with insightful reviews and witty commentary.

Next Post
Mahal – आएगा आने वाला आएगा

Mahal - आएगा आने वाला आएगा

Comments 1

  1. Pingback: Shree 420 - एक साधारण से जीवन की कहानी -

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

MOvie Nurture: Kanku: सामाजिक मानदंडों को तोड़ती एक महिला का संघर्ष

Kanku: सामाजिक मानदंडों को तोड़ती एक महिला का संघर्ष

2 years ago
Movie Nurture: Amma

अम्मा അമ്മ – माँ के बलिदान और अटूट प्यार की कहानी

2 years ago

Popular News

  • Movie Nurture: Old Bollywood Songs

    इन गानों को ना भूल पाये हम – ना भूल पायेगी Bollywood!

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Late Spring: ओज़ू की वो फिल्म जो दिल के किसी कोने में घर कर जाती है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • जब तक फिल्म चुप थी, लोग दूर थे…जब बोली, सबके दिल से जुड़ गई!

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • “द एक्सॉर्सिस्ट 1973: ए टाइमलेस टेल ऑफ़ गुड वर्सेज एविल एंड द पावर ऑफ़ फेथ”

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राजेश खन्ना की १० सबसे बेहतरीन फ़िल्में: एक सदाबहार सफर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • साइलेंट फिल्मों का जादू: बिना आवाज़ के बोलता था मेकअप! जानिए कैसे बनते थे वो कालजयी किरदार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिलीप कुमार: वो पांच फ़िल्में जहाँ उनकी आँखों ने कहानियाँ लिखीं

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Connect with us

Newsletter

दुनिया की सबसे अनमोल फ़िल्में और उनके पीछे की कहानियाँ – सीधे आपके Inbox में!

हमारे न्यूज़लेटर से जुड़िए और पाइए क्लासिक सिनेमा, अनसुने किस्से, और फ़िल्म इतिहास की खास जानकारियाँ, हर दिन।


SUBSCRIBE

Category

    About Us

    Movie Nurture एक ऐसा ब्लॉग है जहाँ आपको क्लासिक फिल्मों की अनसुनी कहानियाँ, सिनेमा इतिहास, महान कलाकारों की जीवनी और फिल्म समीक्षा हिंदी में पढ़ने को मिलती है।

    • About
    • Advertise
    • Careers
    • Contact

    © 2020 Movie Nurture

    No Result
    View All Result
    • Home

    © 2020 Movie Nurture

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    Copyright @2020 | Movie Nurture.