• About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Sunday, July 6, 2025
  • Login
No Result
View All Result
NEWSLETTER
Movie Nurture
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Indian Cinema
    • Kannada
    • Telugu
    • Tamil
    • Malayalam
    • Bengali
    • Gujarati
  • Kids Zone
  • International Films
    • Korean
  • Super Star
  • Decade
    • 1920
    • 1930
    • 1940
    • 1950
    • 1960
    • 1970
  • Behind the Scenes
  • Genre
    • Action
    • Comedy
    • Drama
    • Epic
    • Horror
    • Inspirational
    • Romentic
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Indian Cinema
    • Kannada
    • Telugu
    • Tamil
    • Malayalam
    • Bengali
    • Gujarati
  • Kids Zone
  • International Films
    • Korean
  • Super Star
  • Decade
    • 1920
    • 1930
    • 1940
    • 1950
    • 1960
    • 1970
  • Behind the Scenes
  • Genre
    • Action
    • Comedy
    • Drama
    • Epic
    • Horror
    • Inspirational
    • Romentic
No Result
View All Result
Movie Nurture
No Result
View All Result
Home Hindi

Daana Veera Soora Karna దానా వీర సూర కర్ణ : एक ऐतिहासिक तेलुगु फिल्म

by Sonaley Jain
June 25, 2021
in Hindi, Movie Review, old Films, South India, Telugu, Top Stories
0
Movie NUrture: Daana Veera Soora Karna
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दाना वीरा सूरा कर्ण एक ऐतिहासिक तेलुगु सुपरहिट फिल्म है, जिसका निर्देशन और लेखन एन.टी. रामा राव ने किया और इसका निर्माण उन्ही के बैनर रामकृष्ण सिने स्टूडियो के तहत हुआ था। यह फिल्म सिनेमा घरों में 14 जनवरी 1977 को आयी थी। इस ऐतिहासिक फिल्म में रामा राव ने तीन भूमिकाएं निभाई है – कर्ण ,दुर्योधन और कृष्ण। स फिल्म के बनने की लागत 10 लाख रुपये थी और इसने कमाई 2 करोड़ रुपये की। यह फिल्म तेलुगु सिनेमा की सबसे महान फिल्मों में से एक मानी जाती है।

Movie NUrture: Daana Veera Soora Karna

Story Line 

इस महान ऐतिहासिक फिल्म की कहानी शुरू होती है सारथी अधिरथ से जिन्होंने एक बार एक छोटे से बालक को गंगा नदी में डूबने से बचाया था। और वह उसका नाम कर्ण रखते हैं। कुछ वर्षों बाद कर्ण को किसी के द्वारा पता चलता है कि गुरु द्रोणाचार्य ने अर्जुन को धनुर्धर बनाने के लिए एकलव्य के अंगूठे की मांग की थी गुरुदक्षिना में एकलव्य से। इस अन्याय के खिलाफ अर्जुन को हारने के लिए कर्ण प्रण लेता है।

कर्ण एक तीरंदाज़ बनने के लिए पशुराम से शिक्षा ग्रहण करता है। एक दिन जब पशुराम अपने शिष्य की गोद में विश्राम कर रहे थे तो उस समय इंद्र एक कीड़ा बनकर कर्ण को काट लेते हैं। मगर कर्ण अपने गुरु की निंद्रा में विघ्न ना होने की वजग से उस दर्द को सह जाते हैं। पशुराम जागते हैं और खून से लथपथ कर्ण को देखकर उसको आगे की शिक्षा ना देने का सोचते हैं। बाद में उन्हें कर्ण के सूत पुत्र होने का पता चलता है।

कुछ समय बाद द्रोणाचार्य द्वारा हस्तिनापुर में एक तीरंदाज़ी प्रतियोगिता का आयोजन होता है , जहाँ पर अर्जुन को विजेता घोषित किया जाता है। मगर उसी समय कर्ण द्वारा अर्जुन को चुनौती दी जाती है। मगर सूत पुत्र होने के कारण उसका बहुत ही अपमान किया जाता है। दुर्योधन शूरवीर कर्ण को अंग का राजा बना कर मित्रता की पेशकश करता है। कर्ण अपना जीवन दुर्योधन को समर्पित करके इस मित्रता को स्वीकार कर लेते हैं।

Movie NUrture: Daana Veera Soora Karna

कौरवों और पांडवों का युद्ध घोषित होता है। कर्ण दुर्योधन का साथ देता है। मगर सेनापति भीष्म को जब उसके सूतपुत्र होने का पता चलता है तो वह उसका बहुत ही अपमान करते हैं। अपमानित होकर कर्ण प्रण लेता है कि वह जब तक भीष्म पितामह युद्ध भूमि में होने तब तक वह वह युद्ध भूमि में प्रवेश नहीं करेगा। यश शुरू होता है और बहुत जल्द ही भीष्म पितामह तीरों की शय्या पर आ जाते हैं और युद्ध करने में असमर्थ होते हैं, तब कर्ण युद्धभूमि में प्रवेश करता है।

वहीँ दूसरी तरफ अभिमन्यु भी पांडवों के सम्मान की रखा के लिए युद्धभूमि में प्रवेश करता है और अतिशीघ्र वह कौरवों की बहुत सारी सेना को ख़तम कर देता है। दुर्योधन द्वारा कर्ण को अभिमन्यु को रोकने का आदेश आता है। शूरवीर कर्ण द्वारा अभिमन्यु को मार गिराया जाता है। उस रात अभिमन्यु की मृत्यु पर कर्ण को बहुत दुःख होता है और वह उसी क्षण मरने की इच्छा जाहिर करता है।

दूसरे दिन सुबह श्रीकृष्ण के आग्रह पर कुंती कर्ण से मिलने जाती है और वह कर्ण से पांडवों का साथ देने के लिए आग्रह करती है। मगर कर्ण अपनी माता को इस विनाश का जिम्मेदार ठहरता है और अर्जुन को छोड़कर किसी भी पांडव को ना मरने की कसम खाता है। युद्ध में कर्ण अर्जुन को मारने का प्रयास श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को बचा लिया जाता है। कृष्ण ने इंद्र को एक ब्राह्मण बनाकर कर्ण से उसका कवच प्राप्त कर लिया था। मगर कर्ण के पास इंद्र द्वारा दिया गया एक और दिव्य हतियार होता है जिसका उपयोग सिर्फ एक बार ही हो सकता है और कर्ण वह अर्जुन को मारने में करना चाहता है। मगर कृष्ण और इंद्र इसका उपयोग कर्ण से रात्रि में हुए एक हमले में करवा देते हैं।

अगले दिन युद्धभूमि में अर्जुन द्वारा कर्ण का पतन हो जाता है और कुंती की गोद में कर्ण की मृत्यु हो जाती है और उसकी आत्मा सूर्य देव में प्रवेश कर जाती है। मित्र की मत्र्यु से दुर्योधन टूट जाता है और शीघ्र उसकी भी मृत्यु हो जाती है। फिल्म का अंत दुर्योधन और कर्ण की पवित्र मित्रता को दिखाकर समाप्त हो जाता है।

Movie NUrture: Daana Veera Soora Karna

Songs & Cast 

इस फिल्म का संगीत पेंड्याला नागेश्वर राव ने दिया है और गीतों को सी. नारायण रेड्डी ने लिखा है – “ये थल्ली निनु कन्नधो యే తల్లి నిను కన్నధో “, “जयभव विजयीभव జయభావ విజయభవ”, “चित्रम भलारे विचित्रम చిత్రమ్ భలారే విచిత్రామ్ “, “रारा इतु रारा రారా ఇటు రారా “, “अन्ना देवुदु लेढाना అన్నా దేవుడు లెధన “, “इधिरा धोरा मधिरा ఇదిరా ధోరా మాధీరా”, “येला संथापम्मू యేల సంతపమ్ము “,”कलागंतिनो स्वामी కలగంటినో స్వామి” और इन गीतों को सी. नारायण रेड्डी, पी. सुशीला, एस. जानकी,एस. पी. बालू, जी. आनंदी और वी. रामकृष्ण: ने गाया है

ऐतिहासिक तेलुगु फिल्म में एन.टी. रामा राव ने तीन भूमिकाये निभाई है कर्ण , श्रीकृष्ण और दुर्योधन की , इन तीनो भूमिकाओ के साथ उन्होंने पूरा न्याय किया है। अर्जुन और अभिमन्यु का किरदार रामा राव के बेटों नंदमुरी हरिकृष्णा और नंदमुरी बालकृष्ण ने निभाया है। भीम के रूप में सत्यनारायण दिखे और अन्य कलाकारों में एस वरलक्ष्मी ( कुंती ), गुम्मदी वेंकटेश्वर राव ( पशुराम ), धूलिपाल सीताराम शास्त्री ( शकुनि ), मिक्कीलिनेनी (भीष्म ) और राजनाला ( द्रोण )

Movie Nurture: Daana Veera Soora Karna

Review 

दाना वीरा सूरा कर्ण एक ऐतिहासिक और ब्लॉकबस्टर कलर्ड फिल्म , जिसका प्रीमियर 14 जनवरी 1977 को 14 सिनेमाघरों में हुआ था क्योकि इस फिल्म को 12 जनवरी को ही अप्रूवल मिला था सेंसर बोर्ड से , तो इतनी जल्दी इस फिल्म की कॉपी नहीं बन पायी थी। यह फिल्म तेलुगु सिनेमा की लव कुश के बाद दूसरी ऐसी फिल्म थी जिसने 1 करोड़ रूपए से ज्यादा की कमाई की थी।

एक ऐतिहासिक फिल्म को बनाना और अभिनय करना दोनों ही बहुत मुश्किल काम होता है मगर एन.टी. रामा राव ने जितना अच्छा इसका निर्देशन किया है उतनी ही अच्छी एक्टिंग भी की है।उन्होंने तीनो अलग -अलग कॅरेक्टर को बहुत ही अच्छे से दिखाया है फिल्म में।

Tags: Classic Moviehistorical movieMovie Reviewtelugu
Sonaley Jain

Sonaley Jain

Lights, camera, words! We take you on a journey through the golden age of cinema with insightful reviews and witty commentary.

Next Post
Movie NUrture :Samsaram Adhu Minsaram

Samsaram Adhu Minsaram சம்சாரம் ஆது மின்சாரம் : एक पारिवारिक तमिल क्लासिक फिल्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Movie Nurtrue: Dastn

दास्तान: एक निषिद्ध प्रेम की कहानी

2 years ago
Movie Nurture: "ಪ್ರೇಮದ ಕಾಣಿಕೆ"

प्रेमदा कनिके: एक ऐसी फिल्म जो कभी पुरानी नहीं होती

6 months ago

Popular News

  • Kamal Haasan –  A Universal Hero of Indian cinema

    Kamal Haasan – A Universal Hero of Indian cinema

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • साइलेंट फिल्मों का जादू: बिना आवाज़ के बोलता था मेकअप! जानिए कैसे बनते थे वो कालजयी किरदार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • दिलीप कुमार: वो पांच फ़िल्में जहाँ उनकी आँखों ने कहानियाँ लिखीं

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Bride of Frankenstein (1935): सिर्फ एक मॉन्स्टर मूवी नहीं, एक मास्टरपीस है ये फिल्म!

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • क्लासिक जोड़ी: ऑनस्क्रीन रोमांस और ऑफस्क्रीन हकीकत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ग्लैमर से परे: जब हॉलीवुड के सुनहरे सितारों की रोशनी में दिखी अकेलेपन की परछाइयाँ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सनमाओ: तीन बालों वाला अनाथ – एक ऐसी फिल्म जो दिल को छू जाती है और इतिहास को चीर देती है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Connect with us

Newsletter

दुनिया की सबसे अनमोल फ़िल्में और उनके पीछे की कहानियाँ – सीधे आपके Inbox में!

हमारे न्यूज़लेटर से जुड़िए और पाइए क्लासिक सिनेमा, अनसुने किस्से, और फ़िल्म इतिहास की खास जानकारियाँ, हर दिन।


SUBSCRIBE

Category

    About Us

    Movie Nurture एक ऐसा ब्लॉग है जहाँ आपको क्लासिक फिल्मों की अनसुनी कहानियाँ, सिनेमा इतिहास, महान कलाकारों की जीवनी और फिल्म समीक्षा हिंदी में पढ़ने को मिलती है।

    • About
    • Advertise
    • Careers
    • Contact

    © 2020 Movie Nurture

    No Result
    View All Result
    • Home

    © 2020 Movie Nurture

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    Copyright @2020 | Movie Nurture.