राजकुमार कन्नड़ फिल्म का एक ऐसा अभिनेता और पार्श्व गायक, जिसने 5 दशक तक भारतीय सिनेमा में करीबन 205 फिल्मों में से 185 फिल्मे सुपर हिट दी और विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनायीं। दक्षिण भारत में उन्हें कई और नामों से जाना जाता है जैसे – नाता सार्वाभूमा (अभिनेताओं के सम्राट), बंगारदा मानुष्या (सोने का आदमी), वरता नाता (उपहार अभिनेता) और राजन्ना / अन्नवरु (बड़े भाई, राज) आदि।
1983 में मिले पद्म भूषण विजेता राजकुमार का असली नाम सिंगनल्लुरु पुट्टस्वामैया मुथुराज था, जो उन्होंने बाद में राजकुमार कर लिया। 1986 में आयी उनकी सुपर हिट फिल्म अनुराग अरालिथु छह अन्य भाषाओं में रीमेक करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी। उनकी मृत्यु के बाद, द न्यूयॉर्क टाइम्स ने उन्हें भारत के सबसे लोकप्रिय फिल्म सितारों में से एक बताया था।


Awards – राजकुमार को अपने फ़िल्मी करियर में बहुत सारे अवॉर्ड्स से नवाज़ा गया था – 1983 में उन्हें राष्ट्रिय पुरुस्कार पद्म भूषण मिला। 1992 में फिल्म जीना चैत्र के गाने नादामय ई लोकवाला के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का राष्ट्रिय अवॉर्ड। 1995 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार – राजकुमार को अपनी सेवाओं के लिए ( इसे प्राप्त करने वाले वह पहले कन्नड़ अभिनेता थे )

Lights, camera, words! We take you on a journey through the golden age of cinema with insightful reviews and witty commentary.
Nice information