पीटर पैन एक अमेरिकी एनिमेटेड एडवेंचर फेंटेसी फिल्म है, जिसका प्रोडक्शन वॉल्ट डिज़नी ने किया था। यह फिल्म 5 फरवरी 1953 को अमेरिकी सिनेमा में रिलीज़ हुयी थी। वॉल्ट डिज़नी की यह फिल्म 1904 के एक नाटक पीटर पैन पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन क्लाइड गेरोनिमी, हैमिल्टन लुस्के और विल्फ्रेड जैक्सन ने किया और यह 14 वीं डिज्नी एनिमेटेड फीचर फिल्म है।
Story Line
कहानी शुरू होती है लंदन शहर से , जहाँ जॉर्ज और मैरी एक पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। मगर वह अपने बच्चों को घर पर ही छोड़कर जाना चाहते हैं क्योकि उनकी शैतानियां इतनी बड़ चुकी हैं कि सभी परेशां हो जाते हैं। जॉन और माइकल घर में रहकर उनकी बहन वेंडी द्वारा सुनाई गयी कहानी पीटर पैन का अभिनय करते हैं। उस रात तीनों को पीटर पैन दिखाई देता है और वह अपने साथ नेवर लैंड द्वीप पर ले जाता है। और उन्हें उड़ना भी सिखाता है।
उसी बीच कैप्टन हुक अपने साथी मिस्टर स्मी के साथ मिलकर डाकुओं के जहाज को नेवर लैंड लेकर आते हैं। क्योकि हुक पीटर से बदला लेना चाहता है, उसी की वजह से हुक ने अपना एक हाथ गंवाया था। पीटर को देखते ही हुक के आदेश पर डाकू तोपे चलना शुरू कर देते हैं। पीटर सभी को सुरक्षित करके जहाज पर चला जाता है डाकुओं से लड़ने के लिए।
तभी टिंकर बेल जॉन और माइकल बताता है कि पीटर ने ही वेंडी को मारने के लिए उसे बुलाया है। मगर बहुत जल्द ही टिंकर बेल के विश्वासघात का पता चल जाता है। पीटर और वेंडी जब दोनों साथ जा रहे होते हैं तो हुक उन्हें मिलता है और पीटर को पता चलता है कि हुक और स्मी ने टाइगर लिली को पीटर के ठिकाने का पता लगाने के लिए किडनैप कर रखा है। पीटर उसको छुड़वाता है और प्रमुख के पास छोड़ देता है।
वहीँ दूसरी तरफ जॉन और माइकल लॉस्ट बॉयज़ के साथ घर रहे होते हैं तो गलती से प्रमुख के लोगों द्वारा वह बंदी बनाये क्योकि उनको यह लगता है कि प्रमुख की बेटी टाइगर लिली का किडनैप उन्ही ने किया है। पीटर उन सभी को छुड़वाता है। वेंडी और उसके दोनों भाइयों को घर की याद आती है और वह घर जाने के बारे में सोचते हैं। वह सभी लॉस्ट बॉयज़ और पीटर पैन को साथ में लंदन चलने का प्रस्ताव देते हैं। लॉस्ट बॉयज़ उनका यह प्रस्ताव मान जाते हैं मगर पीटर मना कर देता है।
समुद्री डाकू पीटर के पास झूठी खबर पहुंचाते हैं कि उन्होंने लॉस्ट बॉयज़ और डार्लिंग्स को पकड़ लिया है, यह सुनकर पीटर गुफा से बाहर आता है और समुद्री डाकुओं से लड़ता है। डाकुओं को मरने के साथ साथ पीटर हुक को भी हारता है और हार के बाद हुक वहां से भाग जाता है।
वेंडी जॉन और माइकल पीटर से अलविदा कहकर अपने घर के लिए उड़ान भरते हैं। जॉर्ज और मैरी घर पर आते हैं और सोई हुयी वेंडी को जागते हैं। वेंडी जागने के बाद माता पिता को अपने कारनामों के बारे में बताती है और सभी आसमान में देखने लगते हैं।
Review
पीटर पैन को कई बार नाटकों में दिखाया जा चुका है और हर बार इसको बहुत ही पसंद किया गया , मगर 5 फरवरी 1953 को जेम्स एम बैरी के काल्पनिक नाटक को वॉल्ट डिज़नी ने हॉलीवुड में एनिमेटेड फिल्म के रूप में पेश किया। और यकीन मानिये इस फिल्म को दर्शकों ने उम्मीद से कहीं ज्यादा पसंद किया। बच्चों के साथ -साथ यह हर वर्ग के लोगों को भी बहुत पसंद आयी। वॉल्ट डिज़नी की यह 14 वी फिल्म थी। पीटर पैन वह लड़का जो कभी बड़ा नहीं होना चाहता।
एक प्यारी सी लड़की, जिसको बड़ा नहीं होना और वह पीटर पैन को बुलाती है अपने दोनों छोटे भाइयों जॉन एंड माइकल को ले जाने के लिए। पीटर पैन आता है और तीनों को एक खूबसूरत से नेवर लैंड ले जाता है, जहाँ पर वेंडी कई खतरों का सामना करती है। और उसको अहसास होता है कि समय के साथ उसका बड़ा होना भी जरुरी है।