• About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Thursday, June 26, 2025
  • Login
No Result
View All Result
NEWSLETTER
Movie Nurture
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Kids Zone
  • Top 10
  • South India
    • Kannada
    • Telugu
    • Tamil
    • Malayalam
  • Inspirational
  • Super Star
  • Bollywood
  • Hollywood
  • Kids Zone
  • Top 10
  • South India
    • Kannada
    • Telugu
    • Tamil
    • Malayalam
  • Inspirational
  • Super Star
No Result
View All Result
Movie Nurture
No Result
View All Result
Home Bollywood

Shree 420 – एक साधारण से जीवन की कहानी

by Sonaley Jain
December 14, 2020
in Bollywood, Hindi, Movie Review, old Films, Top Stories
0
Movienurture:- Raj kapoor
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 एक साधारण सा जीवन जीने वाला इंसान, जिसने अपने जीवन के हर पहलू का ताना – बाना बड़ी ही उम्मीदों  से बुना होता है।  जहाँ कहीं गम होते हैं तो वहीँ पर खुशियों की एक लौ  भी जलती है।  हमेशा जीवन में कुछ आभाव होते हैं , मगर वहां पर एक संतुष्टि की भी रोशनी आती है।

   श्री 420 एक ऐसी ही फिल्म है, जिसमे एक साधारण से व्यक्ति की जीवन की कहानी को बताया गया है।  यह अपने ज़माने में सुपर हिट फिल्मो में गिनी जाती थी।  यह फिल्म 1955 में रिलीज़ हुयी और इसका निर्देशन और प्रोडक्शन राज कपूर साहेब ने ही किया था। 

Movienurture:-Raj KapoorStory –

कहानी शुरू होती है एक गरीब लड़के से जो इलाहाबाद से मुंबई आता है नौकरी करने के लिए,वह भी पैदल। क्योंकि उसके पास इतने पैसे नहीं होते हैं कि वह किसी साधन से इलाहाबाद से मुंबई आ सके। वहां पहुंचकर  धीरे-धीरे वह सबके दिलों में अपनी जगह बना लेता है और उसे वहीं पर रहने वाली एक गरीब शिक्षिका विद्या से प्रेम हो जाता है।

    काम की तलाश में राज इधर-उधर भटकता रहता है और उसकी मुलाकात एक बेईमान व्यवसायी सोना चंद धर्मानंद और एक लड़की माया से होती है। जब सोना चंद और माया को राज की असलियत और उसके भोलेपन का पता चलता है तो वह धीरे-धीरे राज को अपनी बेईमान और चालबाजी की दुनिया में ले आते हैं।

  और अंततः राज एक बेईमान और 420 बन जाता है। जुआ खेलना शराब पीना और सभी को धोखा देना यह उसकी आदत बन जाती है। यह सब जानकर विद्या को बहुत दुख होता है और वह राज को सुधारने की कोशिश भी करती है  लेकिन कोई फायदा नहीं होता।

इसी बीच सोनाचंद राज के साथ मिलकर एक पोंजी स्कीम को लेकर आता है जिसमें वह महज एक रुपए में घर देने का वादा करता है। यह जानकर बहुत से लोग इस स्कीम में अपना पैसा लगा देते हैं वो भी खुद के घर की उम्मीद से। इसके बाद राज बहुत अमीर बन जाता है, मगर जल्द ही उसे सोनाचंद के गलत इरादों का पता चल जाता है कि वह कभी भी किसी को भी कोई घर नहीं  देगा।

Movienurture:- Raj kapoor

राज को बहुत पछतावा होता है सोनाचंद के साथ मिलकर काम करने का और वह मन ही मन यह निश्चय कर लेता है कि वह यह सब फिर से ठीक कर देगा और जो भी वादा किया है उसको पूरा करने की कोशिश करेगा क्योंकि इससे हर गरीब इंसान की एक उम्मीद जुड़ी हुई है। रात को राज सोनाचंद के घर जाता है सभी लोगों के घर के बॉन्ड पेपर चुराने के लिए, मगर वह पकड़ा जाता है और जैसे ही वह भागने की कोशिश करता है सोनाचंद उसको गोली मार देता है। गोली लगते ही राज बेहोश हो जाता है।
  कुछ ही देर में पुलिस वहां पर आ जाती है और सोनाचंद पुलिस को यह बताता है कि राज उसकी तिजोरी से पैसे  चुराकर भागने की कोशिश कर रहा था इसीलिए उसने राज को गोली मार दी। थोड़ी देर में राज को होश आ जाता है और वह सोनाचंद के किए गए सभी अपराधों का खुलासा करता है पुलिस के सामने। पुलिस सोनाचंद और उसके साथियों को गिरफ्तार करके ले जाती है। राज विद्या से अपने किये गए गलत कामों की माफी मांगता है और वह माफ भी कर देती हैं। उसके बाद राज सभी से कहता है कि वह 420 नहीं है वह तो श्री 420 है। फिल्म इस प्रसिद्ध डायलॉग के साथ खत्म हो जाती है।
Movienurture:- Nadira

Songs & Cast – इस फिल्म के सभी गाने सुपर हिट रहे और आज भी गुनगुनाये जाते हैं , “दिल का हाल सुने दिल वाला “, ” मेरा जूता है जापानी”, “प्यार हुआ इकरार हुआ है, प्यार से फिर क्यों डरता है दिल “,  “मुड  मुड  के न देख “, “ईचक दाना बीचक दाना “, ” रम्मया वस्तावैया “आदि गाने जिनको सुरीले धागों में पिरोया है लता मंगेशकर ,आशा भोंसले , मन्ना डे , मोहम्मद रफ़ी और मुकेश ने।

       इस नायब फिल्म को  राज कपूर , नरगिस, नादिरा , रमेश सिन्हा और कई अन्य कलाकारों ने अपनी अदाकारी से संजोया है।

Location – इस फिल्म की शूटिंग ज्यादातर मुंबई के एक स्टूडियो में होने के साथ शाजापुर ( मध्य प्रदेश ) में भी हुयी थी। 
Tags: Best Bollywood FilmClassic MovieRaj Kapoor
Sonaley Jain

Sonaley Jain

Lights, camera, words! We take you on a journey through the golden age of cinema with insightful reviews and witty commentary.

Next Post
Movienurture :- Angulimaar

Angulimaal - बुद्धम् शरणम् गच्छामि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Movie Nurture: पति-पत्नी के बीच कचहरी का नाटक: एडम्स रिब का मजेदार रिव्यू

पति-पत्नी के बीच कचहरी का नाटक: एडम्स रिब का मजेदार रिव्यू

1 year ago
MOvie Nurture: Hilda Anthony

हिल्डा एंथोनी: मूक युग और लंदन स्टेज की एक बहुमुखी अभिनेत्री

2 years ago

Popular News

    Connect with us

    Newsletter

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Aenean commodo ligula eget dolor.
    SUBSCRIBE

    Category

    • 1920
    • 1930
    • 1940
    • 1950
    • 1960
    • 1970
    • Action
    • Behind the Scenes
    • Bengali
    • Bollywood
    • Business
    • Comedy
    • Drama
    • Entertainment
    • Epic
    • Fashion
    • Films
    • food
    • Gaming
    • Genre
    • Gujarati
    • Health
    • Hindi
    • Hollywood
    • Horror
    • Indian Cinema
    • Inspirational
    • International Films
    • International Star
    • Kannada
    • Kids Zone
    • Korean
    • Lifestyle
    • Malayalam
    • Marathi
    • Movie
    • Movie Review
    • Music
    • National
    • National Star
    • old Films
    • Others
    • Politics
    • Popular
    • Romentic
    • Science
    • Science Fiction
    • South India
    • Sports
    • Super Star
    • Tamil
    • Tech
    • Telugu
    • Top 10
    • Top Stories
    • Travel
    • Uncategorized
    • World

    Site Links

    • Log in
    • Entries feed
    • Comments feed
    • WordPress.org

    About Us

    We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

    • About
    • Advertise
    • Careers
    • Contact

    © 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    No Result
    View All Result
    • Home
    • Politics
    • World
    • Business
    • Science
    • National
    • Entertainment
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    • Fashion
    • Lifestyle
    • Travel
    • Tech
    • Health
    • Food

    © 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    Copyright @2020 | Movie Nurture.