निर्दोशी నిర్దోషి, जिसे निरापराधी के नाम से भी जाना जाता है, एच. एम. रेड्डी द्वारा निर्मित और निर्देशित एक तेलुगु/तमिल फिल्म है। फिल्म में अंजलि देवी, मुक्कमाला कृष्ण मूर्ति, जी. वरलक्ष्मी, लक्ष्मीकांतम, कांता राव और कैकला सत्यनारायण हैं। फिल्म का संगीत तैयार किया गया था घंटासाला और एच. आर. पद्मनाभ शास्त्री द्वारा।
3 घंटे और 6 मिनट की यह ब्लैक एन्ड व्हाइट फिल्म दक्षिण भारतीय सिनेमा में 24 फरवरी 1951 को रिलीज़ की गयी थी। यह फिल्म एच. एम. रेड्डी द्वारा लिखित एक पारिवारिक कहानी है।

स्टोरी लाइन
फिल्म की कहानी विजय (मुक्कमाला कृष्ण मूर्ति द्वारा अभिनीत) निर्मला और तारा (अंजलि देवी द्वारा अभिनीत) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बचपन के दोस्त होते हैं और उन के बीच प्रेम त्रिकोण के कारन एक अपराध हो जाता है। और विजय पर उस अपराध का झूठा आरोप लगाया जाता है जो उसने नहीं किया होता है। निर्मला ही एकमात्र ऐसी व्यक्ति होती है जो उसकी बेगुनाही पर विश्वास करती है और इसे साबित करने में के लिए उसकी हर सक्षम मदद करती है।
फिल्म इतिहासकार रैंडर गाइ के अनुसार, इस फिल्म को “मुश्किल दोहरी भूमिका में अंजलि देवी के प्रभावशाली प्रदर्शन और जी. वरलक्ष्मी की आकर्षक स्क्रीन उपस्थिति के लिए याद किया जाता है”।
फिल्म को तमिल में निरापराधि के नाम से भी डब किया गया था, जिसमें शिवाजी गणेशन ने मुक्कमाला कृष्ण मूर्ति की आवाज दी थी, क्योंकि उनको तमिल नहीं आती थी।
इस फिल्म संगीत घंटासला और एच. आर. पद्मनाभ शास्त्री द्वारा तैयार किया गया था, और गाने घंटासला, सुंदरम्मा, जिक्की, एम. एस. सुब्रमण्यम और एम. एस. रामा राव द्वारा गाए गए थे। छायांकन राय ब्रदर्स (पी. एल. राय और विश्वनाथ राय) द्वारा किया गया था और संपादन एम.एस. द्वारा किया गया।